निरस्त चुनाव पर नाराज पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह ने लगाया धांधली का आरोप
इटावा। जसवंतनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बलरई तिजौरा, जिला सहकारी समिति का चुनाव शनिवार को निरस्त कर दिया गया। चुनाव अधिकारी दयानंद व राजेंद्र सिंह ने बताया कि समय के भीतर नामांकन न होने के कारण चुनाव निरस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मत पत्र में छह उम्मीदवारों की संख्या थी लेकिन प्रत्याशियों की संख्या 10 हो जाने के कारण चुनाव निरस्त कर दिया गया। मत पत्रों के देरी में आने की वजह से भी चुनाव निरस्त हुआ। मामले को लेकर पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए और जिलाधिकारी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। चुनाव को लेकर गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। शिवपाल सिंह ने चुनाव पर धांधली का आरोप लगाया।

No comments