भाजपा नेता सत्ता पा मतांध हो भूले मर्यादा-गोपाल यादव
इटावा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक द्वारा सपा के संबंध में की प्रतिक्रिया को लेकर सपा में आक्रोश भर गया है। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर मीडिया से वार्ता करते हुए भाजपा के प्रति जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि भाजपा नेता सत्ता पाकर मर्यादा भूल गए हैं। हम जवाब देना भी जानते हैं निकट भविष्य में सपा सड़क से लेकर मुख्यालय तक ऐसा जबरदस्त आंदोलन करेगी जिससे देश-प्रदेश की भाजपा सरकार की चूलें हिल जाएंगी।
सपा जिलाध्यक्ष ने मोदी सरकार के चार साल पूर्ण होने को लेकर कहा कि पूरे देश की जनता बुरी तरह दुखी है। हर साल दो करोड़ रोजगार का वादा तो हवाई हो गया लेकिन जीएसटी और नोटबंदी से करोड़ों बेरोजगार हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम जीएसटी के दायरे में इसलिए नहीं लाए जा रहे हैं इससे सरकार के चहेते पूंजीपतियों का नुकसान होगा। हर वर्ग मोदी और योगी सरकार से दुखी है। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, ललित दुबे, सर्वेश शाक्य, चंदन ¨सह बघेल, प्रवक्ता राकेश यादव मुबारक अंजुम, सफी अहमद बालक आदि उपस्थित थे।

No comments