श्रद्धालुओ से भरी बस ट्रक में भिड़ी, दो की मौत पंद्रह घायल
NEWS DESK - बरेली में बस चालक को नींद की झपकी आ जाने के कारण आज बरेली के राजमार्ग -24 पर बस ट्रक के पीछे घुस गई। जिस दौरान दो लोगो की मौके पर मौत हो गई जबकि लगभग पंद्रह लोग घायल हो गए। जिसमे सात लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचन पर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे और सभी को समुचित इलाज निर्देश दिया।
मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ तथा आसपास के लोगो को लेकर एक टूरिस्ट बस 42 एटी 5696 चार धाम यात्रा ऋषिकेश के लिए कल शाम को रवाना हुई थी जोकि आज सुबह बरेली के भोजपुरा में NH-24 पर बिलवा पुल के पास तेज रफतार बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। बताया जा रहा है कि सड़क पर हल्का अँधेरा था और ड्राइवर को झपकी आ गई थी। इस जबरदस्त भिड़ंत में बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बस के ड्राइवर राजेंद्र प्रसाद फ़ैजाबाद शाहपुर रुदौली गांव निवासी समेत दो की मौके पर मौत हो गई। वही नन्हीं देवी पत्नी रामशंकर सैनी, माधोगंज हरदोई, चंदन जोशी पुत्र जगदीश प्रसाद महमूदाबाद सीतापुर, विजय शंकर शुक्ल पुत्र कृष्ण बिहारी शुक्ल सेक्टर क्यू अलीगंज, लखनऊ, अशरफी लाल सैनी पुत्र विश्वनाथ सैनी, सरार प्रेमराज काकोरी, लखनऊ, शिव कुमार बाजपेई पुत्र रामविलास बाजपेई, सिंधौली सीतापुर, जयपाल सिंह पुत्र राम खिलावन मानपुर ढेहवा जैतपुर बाराबंकी, कंचन मिश्रा पत्नी सत्य प्रकाश मिश्रा चंदूपुर मिश्रिख सीतापुर, सरिता मिश्रा पत्नी जीवन लाल सिंधौली, सीतापुर, सुधारानी पत्नी रामनरेश त्रिपाठी सिंधौली सीतापुर, .रामनरेश त्रिपाठी पुत्र शिवदयाल त्रिपाठी, सिंधौली सीतापुर, रामप्यारी पत्नी भवानी चरन सिंधौली, सीतापुर, अमन शुक्ला पुत्र एसके शुक्ला, मडियावं, लखनऊ, राजेश्वरी पत्नी मुंशीलाल मिश्रिक सीतापुर, तेजीलाल पुत्र गंगादीन राजापुर सिपहिया बाराबंकी, उर्मिला त्रिपाठी पत्नी राकेश सिंधौली सीतापुर,निवासी समेत लगभाग पंद्रह लोग घायल हो गए। मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

No comments