घर में आग लगने से जिन्दा जली भैंस
बांगरमऊ/उन्नाव - बांगरमऊ थाना क्षेत्र के आलमपुर रेतवा गांव में आग लगने से दरवाजे पर बंधी भैस समेत घर की गृहस्ती जल कर राख हो गई। मौके की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने निजी संसाधनों ने के जरिये आग काबू पाया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर रेतवा निवासी सुखलाल बीती रात अपने परिवार के साथ खाना खा कर सो गया। इसी बीच घर में खम्भे पर रखा दीपक अचानक गिर गया। जिससे छप्पर में आग लग गई। इसी दौरान सुखलाल की नींद खुल गई। जिसपर सुखलाल ने पास पड़ोस में आवाज लगाई। आवाज सुनकर पडोसी दौड़े तबतक आग ने अपना बिकराल रूप ले लिया था। जिसमे दरवाजे पर बंधी भैंस बुरी तरह झुलस गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने निजी संसाधनों के जरिए आग पर काबू पा लिया।
रिपोर्ट - रियाजुल हसन ( सिटीजन )
No comments