अनियंत्रित मैजिक पलटने से सवारियां घायल
लखीमपुरखीरी - निघासन से सवारियां भरकर सिंगाही जा रही मैजिक UP31T6180 सरजू पुल के पास रोड से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसके चलते सवारियों के चोट लग गई, घायलों में सीमा उम्र लगभग 19 वर्ष सिंगाही, सुषमा उम्र लगभग 35 वर्ष, बगोदा उम्र लगभग 35 वर्ष, रामकली उम्र लगभग 45 वर्ष, मिश्रीलाल उम्र 50 वर्ष के गंभीर चोटें आ गई है, थाना निघासन के दरोगा सुनील और राहगीरों के सहयोग से घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मैजिक मालिक पर कार्यवाही किए जाने की बात कही है।
... रिपोर्ट - सद्दाम हुसैन लखीमपुर-खीरी
... रिपोर्ट - सद्दाम हुसैन लखीमपुर-खीरी


No comments