Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कुमारस्वामी लेंगे सोमवार को शपथ, राहुल और मायावती को निमंत्रण

डेस्क। कर्नाटक के नाटक का अंत जेडी (एस) व काग्रेंस के लिए बेहद सुखद देने वाला रहा। जेडी (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले भाजपा नेता बी.एस.येदियुरप्पा ने विधानसभा में विश्वासमत से पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया। कुमारस्वामी ने यहां राज्यपाल से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, शपथग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित होगा। शपथ ग्रहण समारोह की गेस्ट लिस्ट भी तैयार हो गई है। जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा अध्यक्ष मायावती और अन्य को आमंत्रित किया है। कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। 
राज्यपाल से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू और के चंद्रशेखर राव ने मुझे बधाई दी। मायावती जी ने भी मुझे आशीर्वाद दिया है। मैंने सभी क्षेत्रीय नेताओं को शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है। मैंने सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी को भी व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। 58 साल के कुमारस्वामी ने कहा कि आज रात जेडीएस और कांग्रेस के नेताओं के साथ एक बैठक कर सरकार को आसानी से चलाने की अपनी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सूत्रों का यह कहना है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी से होंगे। गौरतलब है कि बी एस येदियुरप्पा ने विश्वास मत का सामना किये बगैर ही आज इस्तीफा देने की घोषणा कर दी और इस तरह कर्नाटक में तीन दिन पुरानी येदियुरप्पा सरकार गिर गई। चेहरे पर हार के भाव के साथ येदियुरप्पा ने एक संक्षिप्त भावनात्मक भाषण के बाद विधानसभा के पटल पर अपने निर्णय की घोषणा की।

No comments