Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जहरीली शराब पीने से चार की मौत एक दर्जन से अधिक गंभीर

कानपुर। जनपद के सचेंडी थाना क्षेत्र में मिलावटी शराब पीने से शनिवार को चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से भी अधिक की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद कई गांवों में कोहराम मच गया। जिस ठेके से शराब खरीदी गई थी उसका सैंपल लेकर उसे बंद करा दिया गया। साथ ही तमाम और ठेकों से भी सैंपल एकत्र किए गए। अफसरों ने एहतियातन उन्नाव से आने वाली सप्लाई पर भी रोक लगा दी। लोगों का आरोप है कि ठेके का सेल्समैन मिलावट करके शराब बेचता है। सेल्समैन मौके से फरार है।पुलिस उसकी तलाश में कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक  सचेंडी के सुरार दूल समेत आसपास के गांवों के लोगों ने शुक्रवार दोपहर दूल गांव स्थित सरकारी ठेके से शराब खरीदी थी। जिसे पीने के बाद रात में उनकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसपर शनिवार सुबह परिजन सभी को आसपास के क्लीनिक ले गए। जहां इलाज के दौरान सुरार गांव निवासी किसान राजेंद्र कमल 45 हेतपुर के उमेश शुक्ल 32 दूल  गांव निवासी रत्नेश शुक्ला व भूल गांव निवासी उमेश चंद्र ने दम तोड़ दिया। चार मौतों की सूचना पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने बाकी बीमार लोगों को एलएलआर अस्पताल हैलट व शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।
इसके बाद आबकारी विभाग की टीम के साथ डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार भी पहुंचे। प्रशासन के निर्देश पर ठेके से शराब के सैंपल लिए गए। एसएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि घटना की जांच हो रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएम ने जिले के तमाम ठेकों से शराब के सैैंपल लेकर जांच कराने के आदेश दिए हैं।
वही शराब पीने से बब्बन, महेश, भोला, तुलसी राम, जगजीवन, रघुवीर, श्यामवीर, जनार्दन, कन्नौज निवासी राजपाल, देव, भूपसिंह, अशोक, महेशचंद्र, रामगोपाल, घनश्याम, व विनोद हालत गंभीर है।
गांव वालों के अनुसार जगजीवन लाल रिटायर्ड पुलिस कर्मी निवासी दूल गांव ने कल सुबह सात बजे गांव के देशी शराब के ठेके से शराब पी थी। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी तो दिन में ही गांव में दिखाया।  सुबह चार बजे आंखों में जलन होने पर परिवार वालों ने   रीजेंसी के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. सौरभ अग्रवाल का कहना हैं कि हैलट पहुंचे मरीजो ने मिथाइल एल्कोहल पिया हैं। जो अत्यधिक जहरीला हैं जिसको पीने से आंखो में जलन और कम दिखने की समस्या होती हैं।
सचेंडी में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के मामले में कानपुर के एल एल आर अस्पताल में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मेडिसिन विभाग के सीनियर और जूनियर डॉक्टर तैनात हो गए। सीएमएस डॉक्टर नीलेश त्रिपाठी  डॉ सौरभ अग्रवाल समेत कई डॉक्टर मरीजों की देखभाल में जुट गए हैं। मेडिसिन इमरजेंसी को खाली करा दिया गया है। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर लगा दिए गए हैं।

No comments