Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

शराब कांड के मुख्य आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम


कानपुर। जनपद में सरकारी ठेके से खरीदी गई शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया है  पुलिस के अधिकारी मिलावटी शराब के नेटवर्क को ध्वस्त करने में लग गए हैं। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि वह इस चेन की हर कड़ी को ढूंढकर उस पर सख्त कार्रवाई करेंगे।  कानपुर के एसएसपी अखिलेश कुमार के अनुसार सचेंडी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि मुख्य अभियुक्त विनय सिंह और शराब ठेके का अनुज्ञापी श्याम बालक यादव के फरार होने के चलते, पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। वही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में टीमें भी  भेजी जा चुकी है।
बता दें कानपुर नगर और देहात में मिलावटी जहरीली शराब का कहर देखने को मिल रहा है। कानपुर नगर में 6 मौतें हो चुकी है। वही कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जहरीली शराब से कानपुर देहात में भी पांच लोगों की जान जहरीली शराब ने ले ली और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज कानपुर नगर के सचेंडी से 2 लोगों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं कानपुर देहात से कई लोगों को हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।  जिनका हाल जानने के लिए कमिश्नर और आईजी रेंज हैलट अस्पताल पहुंचे।
यहां उन्होंने मरीजों का हाल तो जाना साथ ही बीमारों को उचित इलाज देने के लिए डॉक्टरों से  भी बातचीत की।  जहरीली शराब से मौत बांटने के पीछे सपा के पूर्व विधायक के रिश्तेदारों का नाम सामने आ रहा है।  आरोप है कि कानपुर देहात के सपा विधायक व पूर्व मंत्री रामस्वरूप गौर के नाती नीरज और विजय मिलावटी शराब का कारोबार करते हैं।  जिनको पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।  पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। आईजी आलेाक सिंह का कहना है कि शराब के मामले में आबकारी एक्ट की धारा 70  के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिसमें मृत्यु दंड का भी प्रावधान है।

No comments