Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

रोडवेज बस ने आगे चल रहे को मारी टक्कर, 6 लोग घायल

   
कानपुर। पीलीभीत से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने आज सुबह करीब 4:00 बजे आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। यह हादसा रजबपुर (एटा) रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में भारी नुकसान हुआ और साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर घायल हो गए। हादसे में घायल रोडवेज चालक सतवीर पुत्र बनवारी निवासी बरेली और परिचालक उमेन्द्र पाल निवासी बरेली के रूप में पहचान की गई। ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा इस हादसे में लगभाग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक बरेली से गाजियाबाद जा रहा था। साथ ही बताया जा रहा है कि ट्रक में सरसो का तेल भरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो वाहनो को कब्जे में लेकर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

No comments