नशे में धुत महिला ने दो को मारी टक्कर, पुलिस ने रोका तो किया हंगामा
NEWS DESK - गाजीपुर थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक महिला ने तेज रफ्तार से कार दौड़ाकर दो लोगों को टक्कर मारी। ग्रामीणों ने कार रोकी तो गालीगलौज व हाथापाई करके भाग निकली। कुछ दूर पर फिर एक व्यक्ति को टक्कर मारी। इस बार पुलिस ने घेराबंदी करके कार रोककर महिला को हिरासत में लिया। थाने पहुंचने पर नशा उतरा। पुलिस ने समझौता कराकर मामला रफादफा कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर लात घूंसे मारकर गुस्सा उतारा।
मिली जानकारी के मुताबिक आम्रपाली कब्रिस्तान के पास तेजरफ्तार से जा रही कार ने एक साइकिल व पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसपर आसपास के लोग दौड़े और कुछ दूरी पर वर्धमान स्कूल के पास कार रोकी। ड्राइविंग सीट से उतरी नशे में धुत महिला ने गालीगलौज के साथ हाथापाई की तो ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया। नागरिकों को फ़ोन मिलाते देख महिला ने कार स्टार्ट करी और फिर से कार तेजरफ्तार में दौड़ाने लगी। जिसपर नागरिकों ने बाइक से पीछा किया। इसके साथ दो थानों व यूपी 100 की गाड़ियों ने इंदिरानगर के बी.ब्लॉक में घेराबंदी करके कार रोकी। जिसपर महिला ने पुलिसकर्मियों से नोकझोंक शुरू कर दी। महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे गाजीपुर थाने ले जाया गया।

No comments