कानपुर निर्माणाधीन पॉवर प्लांट में मजदूर की मौत पर हुआ हंगामा
कानपुर। जनपद के घाटमपुर में निर्माणाधीन पावर प्लांट में आज सुबह एक मजदूर की मौत हो जाने के चलते बवाल हो गया। मजदूर की मौत के प्लांट में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने प्लांट में तोड़फोड़ करने के अलावा वहां मौजूद अफसरों की गाड़ियाो को भी उलट पलट दिया गय । मौके पर पहुंची पुलिस पर भी मजदूरों ने हमला बोल दिया। जिस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग कर मजदूरों को खदेड़ा। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पहुंचे डीएम सुरेंद्र सिंह व एसएसपी अखिलेश मामले की जानकारी ली। जिसके बाद एडीएम ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
बतादे कि कानपुर के घाटमपुर स्थित निर्माणाधीन पावर प्लांट में काम कर रही बीजीआर कंपनी में आसपास के गांवों के अलावा बिहार , छत्तीसगढ़ के भी हजारो मजदूर काम करते हैं। यहां पर एक चिमनी बनाई जा रही है। बिहार निवासी मजदूर प्रमोद मंडल की लू लगने से गुरुवार की रात हालत बिगड़ गई। आनन.फानन उसे इलाज के लिए हमीरपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देख एलएलआर अस्पताल कानपुर (हैलट) रेफर कर दिया गया।कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। आज सुबह साथी की मौत की सूचना मिलते ही प्लांट में कार्य कर रहे मजदूरो ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पावर प्लांट प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई न होने पर मजदूर और उत्तेजित हो गए और तोडफ़ोड़ करना शुरू कर दी। बाहर खड़ी अफसरों की गाड़िया पलटा दिए। साथ ही प्लांट में पथराव कर दिया।
बवाल की सूचना पर पहुंची घाटमपुर सर्किल का फोर्स ने पहले मजदूरों को समझाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए मजदूर पुलिस पर भी हमलावर हो गए। जिसके बाद पुलिस को अपने बचाव में मजदूरों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने कई मजदूरों व ग्रामीणों को हिरासत में भी लिया है। एडीएम संजय चौहान ने कहा कि एसडीएम को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। वह कंपनी प्रबंधन से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कराएंगे।

No comments