Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद चौकी इन्चार्ज लाइन हाजिर

NEWS DESK - यूपी के बिजनौर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शिवाला कला थाना क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक रेप किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।  इससे आहत होकर किशोरी ने खुद आग लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। घटना के बाद जागी पुलिस ने अधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।  इस मामले में एसपी उमेश कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में फिना चौकी इंचार्ज विनोद कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
बता दें कि शिवाला कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय युवती बीते मंगलवार की रात पड़ोसी ताहिर के घर कुछ सामान लेने गई थी। घर में मौजूद ताहिर ने अपने दो पड़ोसियों निसार और सरफराज को बुलाकर युवती के साथ गैंगरेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी बहन वहां पहुंची तो तीनों आरोपी फरार हो गए। इस घटना से आहत किशोरी ने घर पहुंचकर अपने ऊपर मिट्टीतेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से घायल किशोरी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  परिजनों का आरोप है कि उन लोगों ने रात में ही पुलिस को सूचना दे दी थी। लेकिन पुलिस ने बयान लेने तक की कार्रवाई नहीं की। मामला अधिकारियों के संज्ञान में बुधवार को थाना पुलिस ने भाई की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments