आज कर्नाटक में भाजपा की होगी अग्निपरीक्षा
येदियुरप्पा का पहला टेस्ट आज, कांग्रेस-जेडीएस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी महत्वपूर्ण सुनवाई
डेस्क। जस्टिस एके सिकरी की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच आज कांग्रेस-जेडीएस की उस याचिका पर फिर से सुनवाई करेगी जिसमें कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा येदियुरप्पा को सरकार बनाने का न्यौता दिए जाने को चुनौती दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने येदियुरप्पा को अपना वह समर्थन पत्र सौंपने का निर्देश दिया है जो उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए कर्नाटक के राज्यपाल को सौंपा था।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार तड़के सुनवाई की। कांग्रेस-जेडीएस ने
कोर्ट के समक्ष संयुक्त याचिका दायर कर आग्रह किया था कि येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण
पर रोक लगाई जाए क्योंकि उनके पास बहुमत नहीं है। कोर्ट ने यह कहकर शपथ पर रोक
लगाने से इनकार कर दिया कि राज्यपाल ने अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल किया है।
आपको बता दें कि कर्नाटक की 222 सीटों पर हुए मतदान में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
बनकर उभरी है और उसे 104 सीटें मिली हैं लेकिन ये बहुमत के जरूरी आंकड़े
122 से कम हैं। वहीं
कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 38 सीटें मिली हैं।
कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन राज्यपाल ने
सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा को सरकार बनाने का न्यैता दिया था।

No comments