नगर पालिका की लापरवाही से घरों में भर रहा गन्दा पानी
लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना गोला क्षेत्र अंतर्गत आशुतोष भगवान शिव की नगरी गोला गोकर्ण नाथ में बस स्टेशन के पास खुदे हुए नाली के गड्ढे में गिरने से लोगों को आये दिन चोटे लगती रहती है।लेकिन इसके बावजूद भी नगर के जिम्मेदार लोग लापरवाही बरत रहे है। इतना ही नही रेलवे स्टेशन में कार्य चलने के दौरान नाले को बंद कर दिया गया। जिसके बाद से मोहल्ले के घरो में मल मूत्र युक्त गंदा पानी भर रहा है। गंदे पानी की दुर्गंध के चलते मोहल्ले में गम्भीर बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।
लोगों का कहना है कि अभी तक नगर पालिका द्वारा इस भीषण समस्या पर कोई पुख्ता कदम नही उठाये जा रहे है। जिसके चलते सड़क के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। और यह पानी अब घरों में भी घुसने लगा है। जिसकी शिकायत लोगों ने अधिकारियो से की लेकिन इसपर कोई भी क्षेत्र का आलाधिकारी ध्यान नही दे रहा है
शिव मंदिर के करीब होने के कारण बाहर से आने वाली भक्तों से भरी बसे और अन्य वाहन भी इसी क्षेत्र में आकर रुकते हैं।
रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव
No comments