Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पोलियों ड्राप पिलाकर सदर विधायक ने की इन्द्रधनुष अभियान की शुरुआत


उन्नाव। ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा दिए गये दिशा-
निर्देशानुसार जनपद उन्नाव के 119 ग्रामों में मिशन इन्द्रधनुश अभियान के तहत टीकाकरण से छूटे हुये जन्म से 2 वर्ष आयु तक के बच्चों एवं समस्त गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जायेगा।
जनपद में मिषन इन्द्रधनुश टीकाकरण अभियान 21से शुरू होकर -25 तक शुक्रवार तक चलाया जायेगा। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने ज़िला महिला चिकित्सालय में फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कई बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलायी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लालता प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 एस0पी0 चैधरी, डा0 आर0के0 गौतम व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 नरेन्द्र सिंह ने भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को पे्ररित करते हुये कहा कि अपने बच्चों का टीकाकरण ज़रूर करवायें क्योंकि टीकाकरण होने से बच्चे स्वस्थ रहते हैं तथा अनेक जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित हो जाते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लालता प्रसाद ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत जनपद के 119 ग्रामों के जन्म से 2 वर्श आयु के छूटे हुये 2572 बच्चों एवं 473 गर्भवती महिलाओं को प्रतिरक्षित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित 119 ग्रामों में ए0एन0एम0 टीकाकरण करेंगी। ग्राम की आशाबहू आंगनवाड़ी कार्यकत्री बच्चों को बूथ पर लाकर प्रतिरक्षित कराने में सहयोग करेगी। अभियान की माॅनीटरिंग जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों द्वारा की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव की माॅनीटरिंग के लिये एक चिकित्साधिकारी एवं सुपरवाईजर लगाये गये हैं जो शत-प्रतिषत टीकाकरण सुनिष्चित करायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस की रिपोर्ट प्रभारी चिकित्साधिकारी के स्तर से जिला मुख्यालय पर भेजी जायेगी तथा प्रत्येक कार्यदिवस के उपरान्त सामु0/प्रा0स्वा0केन्द्र स्तर पर टीकाकरण की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
मिषन इन्द्रधनुश टीकाकरण अभियान के उद्घाटन अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 एस0पी0 चैधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा00के0 रावत, डा0 आर0के0 गौतम, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 नरेन्द्र सिंह, डब्लू0एच00 से एस0एम00 डा0 संदीप पाटिल, जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी लाल बहादुर यादव, यूनीसेफ से डा0 आदित्य पाण्डेय, प्रसून, हास्पिटल मैनेजर ममता श्रीवास्तव, सुरेष गौतम, मनिन्दर सिंह, अविरल कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। टीकाकरण कार्य ए0एन0एम0 सरोज, ऊशा यादव, अमिता व विनीता ने किया।
-----------------------

No comments