Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत, आठ घायल



NEWS DESK - फ़ैजाबाद में  सोहावल के रौनाही क्षेत्र की पुलिस चौकी सत्ती चौरा के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर ईंट लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली व  रोडवेज बस  भिड़ंत हो गई। जिससे बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एनएचआई की एम्बुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह अम्बेडकर नगर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 50 एटी 4826 सवारी लेकर लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रही थी। रास्ते में सत्ती चौरा पुलिस चौकी के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर गांव बरसेंडी मोड़ के पास बस पहुंचते ही अचानक किसी भट्ठे से ईंट लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। जिससे बस में सवार करीब 36 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी सर कटिया रुदौली, 52 वर्षीय विनोद सिंह पुत्र गौरीशंकर निवासी टेढ़ी बाजार थाना रामजन्म भूमि, अयोध्या व देवेंद्र पुत्र रामनरेश ग्राम व थाना फतेहगढ़ जिला फर्रुखाबाद, 32वर्षीय प्रीति पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, 27 वर्षीय नीतीश कुमार पुत्र हरे राम ग्राम मझौली थाना बांसडीह जिला बलिया, दीन दयाल पुत्र शिवनारायण, निवासी वैल्यू अबनारा थाना निजामाबाद जिला आजमगढ़  सहित आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचआई की एम्बुलेंस से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। जहां राकेश कुमार व प्रीति की हालत गंभीर देखते हुए ड्यूटी पर तैनात डा. एके सिन्हा द्वारा भर्ती कर लिया गया जबकि विनोद सिंह, देवेंद्र, नीतीश कुमार, दीनदयाल का उपचार कर घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बस के अगले हिस्से में बुरी तरह से फंसकर क्षतिग्रस्त हो गया और ट्राली पर लदी कुछ ईंट सड़कों पर बिखर गई। जिसकी वजह से सड़क पर घण्टों जाम लगा रहा। इसके बाद क्रेन व क्षेत्रीय ग्रामीणों की मदद  से करीब दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल करवाया गया।
पूंछे जाने पर सत्ती चौरा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद टैक्टर.ट्राली को हटवाकर यातायात बहाल करवाया गया। उन्होंने कहा दुर्घटना में किसी यात्री को गम्भीर चोंटे नही आई है। 

No comments