Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

स्टेचर न मिलने पर घायल के साथी भड़के


उन्नाव। थाना क्षेत्र पुरवा के अन्तर्गत एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। साथियों ने उसे निजी वाहन से जब जिला अस्पताल ले कर आए, इस दौरान इमरजेंसी लाने के लिए स्टेचर न मिलने पर वे भड़क उठे। जिसके बाद उन्होने हड़कंप मचा दिया। वहीं किसी तरह वहाॅ पर मौजूद कर्मियों ने उन्हे स्टेचर का इंतजाम कर के दिया। जिसके बाद वे शांत हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसर ग्राम घूरखेत निवासी मंगल34 रविवार दोपहर गदनखेड़ा में एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। साथी उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल आटो से लेकर पहुंचे। साथी धर्मेंद्र का कहना था कि आटो से उतार कर मंगल को इमरजेंसी वार्ड तक ले जाने के लिए उन्होंने स्ट्रेचर मांगा। इस पर स्वास्थ्य कर्मी ने इमरजेंसी वार्ड के अंदर से स्ट्रेचर लाने की बात कही। इस बीच जब वह इमरजेंसी वार्ड पहुंचा तो उसे जनरल वार्ड की ओर जाने को कहा गया। वह वहां गया लेकिन स्ट्रेचर नहीं मिला। इस पर धर्मेंद्र ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच किसी तरह स्वास्थ्य कर्मी कहीं धूप में खड़ा एक स्ट्रेचर लाए जो तप रहा था उस पर जैसे ही घायल को लिटाया तो उसकी पीठ झुलस गई इससे वह चीख पड़ा यह देख घायल के साथियों ने जमकर खरीखेटी सुनाई। बवाल बढ़ता देख स्वास्थ्य कर्मी बिना स्ट्रेचर के ही घायल मंगल को लेकर इमरजेंसी वार्ड ले गए जहां भर्ती होने के बाद हंगामा शांत हुआ।

No comments