वीर प्रताप सिंह ने किया कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन
उन्नाव। शहर के डा. राम मनोहर लोहिया पब्लिक हाईस्कूल विनोबा नगर,
जुराखन खेडा में
कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन तथा परीक्षाफल वितरण समारोह मुख्य अतिथि वीर प्रताप
सिंह (सदस्य- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व निदेशक इफ्को) के कर कमलों से सम्पन्न
हुआ। बताते चले कि विद्यालय के पिछले कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर आए
वीर प्रताप सिंह ने कम्प्यूटर शिक्षा पर जोर देते हुए आर्थिक मदद करने को कहा था।
जिसके बाद उन्होने विद्यालय के प्रबन्धक रामसजीवन यादव को मदद की थी। जिसके बाद
विद्यालय में कम्प्यूटर लैब की शुरुआत हो सकी थी।
परीक्षा वितरण व कम्प्यूटर कक्ष के उद्घाटन के लिए आयोजित
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार नसीर भाई तथा संचालन आर. के. निगम ने
किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने गरीब बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु 75,000 रूपये तथा गरीब
गम्भीर रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए 25,000रूपये तक की आर्थिक
सहायता देने की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रबन्धक राम सजीवन यादव ने विद्यालय की आख्या
प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस विद्यालय की शुरुआत 18 जून 1998 को हुई थी ,हमारा रिजल्ट 90 प्रतिशत से कम कभी
नहीं रहा। हम इसे शीघ्र ही इंटर कालेज बनाने के प्रयास में हैं। सर्वोदय मंडल के
अध्यक्ष राम शंकर ने इन प्रयासों की प्रशंसा की। अध्यक्ष नसीर ने कहा कि राजनेता
पैसा कमाना जानते हैं लेकिन सहायता करना नहीं जानते। हम आपकी इस भावना की कद्र
करता हूँ ।
इस मौके पर रघुराज सिंह मगन, विजयपाल, योगेन्द्र, रतीपाल, विनय, देशराज, अवनीश अम्बरीश के
आलावा शिक्षक सुशील ,दीपमाला ,रंजीता, आरती, प्राची, सोनाली, धर्मेन्द्र, अवनींद्र, कोमल आदि लोग मौजूद थे। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक
कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। .इन बच्चों में शिवानी, रीशू, आराध्या, शुभ, अनुष्का, अंशिका, सार्थक, अभय, आर्यन, शशांक आदि शामिल थे।

No comments