सड़क दुघर्टना में मां की मौत, पुत्र गंभीर
उन्नाव। मां के साथ लौट रहे
पूर्व सांसद की ट्रस्ट के वालेंटियर की बाइक को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। हादसे
में मां की मौत हो गई, जबकि कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों
की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले गई जहाॅ दोंनों की हालत गंभीर
देख आनन फानन उसे हैलट
रेफर कर दिया गया। वहीं रास्तें में ही मालती की मौत हो जाने
के बाद एबुलेस के जरिए पुनः शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना
की सूचना मिलत ही परिवार में कोहराम मच गया। सूत्रों के अनुसार वैन बीघापुर कस्बा निवासी
युवक बताई गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
बारासगवर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी धर्मेंद्र जायसवाल (24) पुत्र हरीशंकर वर्तमान में पूर्व सांसद अन्नू टंडन की एनएनडीसी ट्रस्ट के वालेंटियर
के तौर पर कार्यरत है वहीं इसके अलावा वह नेहरू युवा केंद्र के सक्रिय कार्यकर्ता भी
हैं। सोमवार की शाम वह मां मालती (70) के साथ अपने गांव टेढ़ा गया
था। जहाॅ से देर रात करीब दस बजे के आसपास
दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह घाटमपुर चैराहा के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार
वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन भी मौके पर पलट गई। वहीं बाइक
चला रहे धर्मेंद्र और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची
बीघापुर पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से पहले
धर्मेंद्र फिर उसकी मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान धर्मेंद्र
की मां मालती की मौत हो गई। वहीं धर्मेंद्र को गंभीर हालत में हैलट कानपुर रेफर कर
दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार वैन
बीघापुर कस्बा में रहने वाले नीरज जायसवाल पुत्र हरीशंकर की है। जिसे पुलिस ने कब्जे
में लिया है। प्रभारी निरीक्षक बीघापुर मनोज मिश्र ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई
है। तहरीर के लिए परिजनों से संपर्क भी किया गया है, जैसे ही तहरीर मिलती
है मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
No comments