Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बीघापुर पुलिस ने अन्तर्जनपदीय गिरोह के 9 सदस्यों को किया गिरफ्तार


उन्नाव। जनपद के बीघापुर पुलिस ने चलते वाहनों से कीमती सामान गायब करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 9 सदस्यो को किया गिरफ्तार । जिनके पास से लग्जरी गाड़ियों के साथ लाखों का सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए सभी अभियुक्त गैर जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर बीघापुर पुलिस ने कैंची मोड़ के पास से गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह जनपद के अलावा गैर जनपदों में भी चलती गाड़ियों से सामान चोरी करने की घटना को अंजाम देता था। चलती गाड़ियों से माल गायब होने की घटना से ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश व्याप्त था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गड्ढा युक्त सड़कों पर जब ट्रक धीमा होता था तो लुटेरे ट्रक पर चढ़ जाते थे। और मौका देखते ही रस्सी काटकर चलती ट्रक में लदा समान नीचे फेंक देते थे। गिरोह के अन्य सदस्य फेंके गए सामान को एकत्र कर लेते थे। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कानपुर सहित अन्य जिलों में भी मुकदमा पंजीकृत है।
उन्होंने बताया कि चलते ट्रक पर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक का समय चुनते थे। जब पुलिस का आवागमन कम होने लगता है।उसके बाद सामान एकत्र करके लोग ठिकाने लगा देते थे। इस तरह के कारनामो को अंजाम देने के लिए अधिकतर स्कार्पियो, जायलो जैसी लग्जरी गाड़ियों के साथ डीसीएम लोडर का प्रयोग करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। तथा इस तरह की घटनाओं को विगत कई वर्षों से मिलकर अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये लोग मकान और दुकानों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते होंगे। फ़िलहाल इस संबंध में छानबीन जारी है। अभियुक्तों के पास से एक स्कार्पियो,जायलो और दो छोटे लोडर, तमंचा व रस्सी काटने के लिए चाकू तथा आधा दर्जन मोबाइल फ़ोन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पकड़े गए उठते अंतर्जनपदीय गिरोह के कारण व्यापारियों व ट्रांसपोर्टरों में असुरक्षा की भावना व्याप्त थी। इनकी गिरफ्तारी और माल बरामदगी से आम लोगों में सुरक्षा का एहसास हुआ।
पकड़े गए अभियुक्त - फतेहपुर निवासी जब्बार पुत्र रज्जाक , ज्ञान सागर पुत्र रामबाबू निवासी एम ब्लॉक जूही कानपुर, रिंकू पुत्र सालिकराम मौर्या निवासी SDM कॉलोनी जरौली शेखपुर हरदोई, संतोष पाल पुत्र गजराज निवासी केडी मार्केट नौबस्ता कानपुर, संजय पुत्र मुन्नू सोनकर निवासी दलीपुर घाटमपुर कानपुर, राजू पुत्र मनीष तिवारी पुत्र किशोरीलाल निवासी बर्रा कानपुर, सुरेश यादव पुत्र रामकिशन निवासी बाबू पुरवा कानपुर, सुनील गुप्ता उर्फ सुनील पोरवाल निवासी M-4 बजरंग चौराहा यशोदा नगर नौबस्ता कानपुर, प्रदीप सिंह पुत्र बबली निवासी ईडब्ल्यूएस से बर्रा कानपुर शामिल है। 
पकड़ने वाली टीम में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, विनोद कुमार यादव, अवधेश कुमार, सुधीर बाबू, सुरसरि शुक्ला, प्रवीण यादव, महेश मिश्र सहित कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
पकड़े गए अभियुक्तों से बरामद सामान - नजनरल स्टोर की सामग्री के साथ गारमेंट, हार्डवेयर, कृषि यंत्र सहित तमाम अन्य सामग्री शामिल है। 
बरामद किए गए सामानों की लिस्ट - बोतल कवर साड़ी (62) मौजा (54) साल, बेबी लेडीज सूट, पैंट शर्ट का कपड़ा,  बासमती चावल , किड्स शर्ट (35) पीस, हमजा गारमेंट शर्ट, जूनियर शर्ट, फिट वेयर शर्ट, मोनोब्लॉक, पंप पतंजलि आस्था अगरबत्ती, टास्को स्पोर्ट्स शूज 24 पीस, रिम साइकिल 10 पीस, तेल सरसों आंवला दो बोरी जैसे लगभग 46 आइटम शामिल है। कुल 45 बंडल बरामद हुए हैं जिनमें ट्रकों से उतारा गया सभी प्रकार का माल है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर होजरी के साथ कुछ आइटम पतंजलि के भी शामिल है।

No comments