Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पीएमजी वितरण कार्यक्रम में सदर विधायक पहुंचे

उन्नाव। श्रीलोकेश्वर जन सेवा केंद्र ग्राम थाना में प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान दिशा पीएमजी के प्रमाण पत्र का वितरण सदर विधायक पंकज गुप्ता के द्वारा वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर मौजूद और नागरिकों व छात्रों को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने चल रही सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके लाभों को लेने की बात कही । इस दौरान सीएससी के जिला प्रबंधक अंकित शुक्ला , शुभम सिंह  प्रभारी सतेन्द्र सिंह , योगेन्द्र सिंह  तथा ग्राम थाना के 72 लाभार्थी छात्र छात्राए मौके पर मौजूद रहे। जिनमें छात्रा शिवांगी, रिया, मोनी सिंह , रश्मी, रवि , अभिषेक, शिवम् विवेक , जुबैर ,नसीम, मोनू , आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के सयोंजन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के तौर पर कमल सिंह, विनोद सिंह सेंगर, नन्ह्के सिंह पिंटू सिंह ने अपनी मौजूदगी दिखाई। हालांकि ग्राम में महिला सीट होने के बावजूद महिला ग्राम प्रधान के दूर दूर तक कार्यक्रम में मौजूदगी न होने पर महिलाओ की शिक्षा पर प्रश्नचिंह भी लगा। 

No comments