Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

चोर दुकान का सटर काट लेगए,नकदी व हजारों का सामान

चकलवंशी/उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के पावा चौकी अंतर्गत जंगेनगर चौराहे पर चोरों ने एक कोल्ड-ड्रिंक की दुकान को अपना निशाना बनाया है। चोर दुकान का सटर काट कर अंदर दाखिल हुए, और दुकान में रखे बीस हजार रुपये व कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना क्षेत्र के गांव थाना निवासी राज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह जंगेनगर चौराहे पर अपनी बहन  शांति के साथ कोल्ड-ड्रिंक की दुकान करता है। रात को दुकान बंद करके वह घर चले गए थे। जब सुबह राज दुकान खोलने आया तो उसे दुकान का सटर कटा मिला। राज ने बताया कि दुकान के अंदर रखे तेरह हजार रुपये और तीन गस्ते कोल्ड-ड्रिंक चोर उठा ले गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पावा चौकी को दी है। चौकी प्रभारी ने जल्द चोरो को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
 ....रिपोर्ट - सनी सिंह (चकलवंशी )

No comments