Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

दबंगो से परेशान महिला पहुंची पुलिस अधीक्षक के पास


उन्नाव। जनपद के सोहरामऊ कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने वाले दबंगो के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची तो उसे बाहर खड़े शादी वर्दी में दो जवानो ने यह कहकर भगा दिया की इस तरह की रोज घटनाएं होती रहती है। जिसपर फरियादी महिला ने अपने कदम वापस गांव के लिए लौटा लिए है। जिसके बाद दबंगो ने महिला को शिकायत करता देख रास्ते में रोककर उसे धमकी देते है। ऐसे में महिला आखिर जाये तो कहा जाए। ऐसे में पुलिस कार्य प्रणाली पर उंगली भी उठाना जायज है।  पुलिस छोटी मोटी घटना को नजरंदाज कर देती है।या फिर इन्ही घटनाओ को को बड़ा होने का इंतजार करती है। जिससे मोटी रकम का हिसाब किताब भी सामने आए। इसी प्रकार की एक घटना को लेकर एक पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जिसपर यह लिखा है कि थाने में उसे न्याय नहीं मिला और पुलिस वालो ने उसे गेट पर से भगा दिया। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित महिला को न्याय दिलाने का दिया आश्वासन।
बतादे कि सोहरामऊ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरावा गांव निवासी साहिबा बानो पत्नी जाहिर खान ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोगो ने उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की। महिला ने बताया कि विगत 20 मई को शाम 7:30 बजे शौच के लिए जा रही थी। तभी गांव का ही रहने वाले इम्तियाज खान पुत्र स्व. मुस्ताक खान व जानू खान पुत्र स्व.चुन्नु खान ने रास्ते में उसे रोक कर छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार करने लगे और उसे दबोच कर ले जाने लगे। महिला के चिल्लाने पर दबंगो ने भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
जिसके बाद महिला सोहरामऊ थाने न्याय के लिए पहुंची। लेकिन महिला को थाने के गेट से ही बाहर भगा दिया गया। महिला ने बताया कि इससे पहले दबंगो ने शिकायत करने से कई बार रोका और धमकी दी। जिसपर उसे कई बार  रास्ते से वापस लौटना पड़ा। महिला ने बताया कि वह चोरी छुपे मामले की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। महिला की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को कार्यवाही का आश्वासन दिया। दबंगो पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। गौरतलब है कि सोहरामऊ थाना की कमान इस समय महिला के हाथ में है जिसके बाद भी महिला को न्याय न मिल सका काफी शर्मनांक है। 

No comments