तहस-नहस कर देश को 40 साल पीछे करने का किया कुत्सित प्रयास-पूर्व सासंद अन्नू टण्डन
उन्नाव। देश को अपने खून पसीने से सींच कर प्रगति व खुशहाली तथा आत्मनिर्भर बनाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, जवाहर लाल नेहरु, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी आदि महान नेताओं के देश के प्रति प्रयासों व प्रेरणादायी सोंच को मोदी सरकार ने 4 साल के कार्यकाल ने तहस-नहस कर देश को 40 साल पीछे करने का कुत्सित प्रयास किया। उक्त विचार पूर्व सासंद अन्नू टण्डन ने मोदी सरकार के भ्रष्ट कुशासित, तानाशाही से पूर्व 4 साल के कार्यकाल के खिलाफ आवाज बुलंद कर जिले भर से एकत्रित हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कुमार गेस्ट हाउस, कलक्टरगंज में एकत्रित सभा को सम्बोधित करते हुये कही।
पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने कहा कि देश का हर वर्ग चाहें वह किसान रहा हो या मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक, जवान, व्यापारी, युवा, महिला सबके साथ विश्वासघात करने का मोदी सरकार के 4 साल के कार्यकाल में किया गया। देश में लोग ईमानदारी व मेहनत से जमा पूंजी इकट्ठा करते रहे वहीं नीरव मोदी, माल्या जैसे सौदागर उनके पैसो को देश से लेकर भाग गये और चुनाव में देश की चौकीदारी का वादा करने वाले ‘‘मोदी जी’’ बड़े आराम से सत्ता के मद में चूर होकर ऐसे सौदागरों को बचाने का काम कर रहे है।
उन्होंने आगे कहा कि आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुद स्वीकार किया कि 15 लाख हर खाते में जमा करने का वादा, किसानों को मुफ्त बिजली व कर्जा माफ का वादा, जवान व कर्मचारियों शिक्षकों के साथ किया गया वादा, युवाओं को रोजगार देने का वादा, महिलाओं की सुरक्षा का वादा, सब चुनावी जुमले थे। जनता के साथ ऐसा विश्वासघात करने वाली भाजपा सरकार को देश से उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है तथा हम सब कांग्रेसजन जनता के कंधे से कंधा मिलाकर ऐसी तानाशाह सरकार को देश से भगाने का काम करेगें।
सभा को सम्बोधित करते हुये युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार ने कहा कि 4 वर्षों में इस देश की सरकार ने जन मानस के विश्वास को तोड़ने का काम किया है, युवा, किसान, व्यापारी हर वर्ग के साथ विश्वासघात करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का मन जनता बना चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
मोदी सरकार के जनता के प्रति विश्वासघात भरे 4 साल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुये जिले के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्रित कांग्रेस के कार्यकताओं ने पूर्व सांसद अन्नू टण्डन के नेतृत्व में कुमार गेस्ट हाउस, कलक्टरगंज से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पद मार्च किया। सभा का संचालन शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने किया एवं जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर पूर्व सांसद ने मोदी सरकार की जनता से वादाखिलाफी के विरुद्ध सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों से डा0 सूर्य नारायण यादव, वीर प्रताप सिंह, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, कमल तिवारी, तुफैल खान, डा0 अनवर खुर्शीद, राज कुमार लोधी, कृपाशंकर बाजपेई, संजय निगम, प्रमोद श्रीवास्तव, गंगा बक्श सिंह कुड़ी, अरुणेन्द्र यादव, नागेन्द्र सिंह, अनूप मेहरोत्रा, शिव नरेश सिंह, जय शंकर सिंह, कृष्णपाल सिंह यादव, जय शंकर सिंह, कय्यूम खां, ओम प्रकाश यादव, विवेक शुक्ला, पुत्ती सिंह, मो0 असलम, पूजा सिंह, प्रदीप अवस्थी, धुत्तन सिंह, जयंत दीक्षित, श्यामा सिंह, अरुण कुशवाहा, राजीव रतन राजवंशी, दूधनाथ वर्मा, विजय त्रिपाठी, सुन्दर लाल गौतम, शशांक शुक्ला बब्लू यादव, ठाकुर प्रसाद, विष्णु पाल, साहिद खांन, विजय द्विवेदी, सुशील पाल, मनोज विश्वकर्मा, महेश तिवारी, सौरभ मिश्रा, उमाशंकर यादव, निर्मल कुमार वर्मा, गोविन्द सिंह, शीतला प्रसाद, समीर खान, बाबू लाल रावत, गया प्रसाद रावत, मन मोहन प्रेमी, यश करन पटेल, बब्लू सिंह, मो0 सलीम, दिलीप सविता, नीरज, विमलेश सिंह, राम करन यादव, सुखवीर सिंह, मूलचन्द्र, डा0 सबीर, ओम प्रकाश द्विवेदी, रामस्वरुप, प्रेमचन्द्र, राम किशोर पाल, लीलावती, नीरज जायसवाल, राजेश निषाद, समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments