यूपी के पूर्व डीजीपी के घर में पड़ी डकैती
NEWS DESK - पुलिस महानिदेशक पद से ढाई महीने पहले ही सेवानिवृत्त हुए सुलखान सिंह के पैतृक गांव में उनके चचेरे चाचा के घर डकैती पड़ गई। करीब 6 से ज्यादा डकैतों ने घर की वृद्धा को डंडे से पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। डकैतों ने घर से दो लाख रुपए व छह लाख के आसपास के जेवर लेकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घटना को चोरी के मामले में दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और जल्द से जल्द गिरफ़्तारी करने का दावा किया है। बता दे कि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह बांदा जिले के तिंदवारी थाने के जौहरपुर गांव के रहने वाले हैँ। वह लखनऊ में अपने परिवार के साथ रहते है। और उनके माता पिता व अन्य परिजन गांव में ही रहते हैं। जौहरपुर के मजरा चारकूरा में सुलखान सिंह के चचेरे चाचा शिक्षक गजेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं।
बीती रात अज्ञात कच्छा व चड्ढी पहने असलहों से लैस आधा दर्जन डकैतों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। घर के मुख्य दरवाजे में लगा ताला तोड़कर घर में घुस गए उस वक्त गजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी पिंकी तथा चचेरे भाई सिद्धार्थ सिंह व उनकी पत्नी रतनमाला आदि अलग अलग कमरों में सो रहे थे। डकैतों ने उनके कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। गजेंद्र की मां शिवकली व चाची मीरा देवी आंगन में सो रही थीं। तभी उनके टोकने पर डकैतों ने उनपर हमला बोल दिया और उन्हें घायल कर दिया।
इतना ही नहीं डकैतों ने एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारी का लॉक तोड़ा और करीब छह लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर लूटे फिर दूसरे कमरे की कुंडी तोड़कर अटैची से दो लाख रुपये व कुछ जेवर निकाल लिए। इस बीच आहट पर जगीं मीरा देवी अंडरवियर व बनियान पहने एक डकैत की ओर बढ़ीं तो उसने मीरा देवी पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। इसी बीच मां शिवकली के शोर मचाने पर गजेंद्र की भी आंख खुल गई। पर कुंडी बंद होने से वे बाहर नहीं निकल सके। खिड़की से डकैतों को देख उन्होंने लाइसेंसी बंदूक से फायर किया तो डकैत भी गोलियां दागते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी के बाद पुलिस महकमे में इस डकैती कांड से हड़कंप मच गया। और देखते ही देखते पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर एसपी ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास खाली अटैची, झोला व बक्सा आदि पड़े मिले। घायल मीरा देवी को तिंदवारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गजेंद्र सिंह की तहरीर पर तिंदवारी थाने में सिर्फ चोरी की घटना ही पुलिस ने दर्ज की जबकि एसपी साहिबा ने खुद माना की डैकेती हुई है। सूबे के पुलिस महकमे के सबसे बड़े ओहदे पर रहे डीजीपी सुलखान सिंह के घर बदमाशों ने बेख़ौफ़ होकर डकैती की घटना को अंजाम देना पुलिस के लिए चुनौती है। अब ऐसे में यूपी में बदमाश कितने बेख़ौफ़ है. ये तो इस डैकती कांड से पता लगाया जा सकता है। एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रयासरत है। तो वहीं दूसरी तरफ बदमाशों के इस कांड ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

No comments