उत्तराखंड बोर्ड 26 मई को घोषित करेगा रिजल्ट
उत्तराखंड। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 26 मई को सुबह11बजे घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि हाई स्कूल में 146166 तो इंटरमीडिएट में 130094 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। पिछले साल की तुलना में इस बार शिक्षा बोर्ड पांच दिन पहले परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है।
प्रदेश के 1309 केंद्रों पर 5 से 26 मार्च तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएड बोर्ड की परीक्षाएं हुई थी। एक अप्रैल से पांच हजार शिक्षक 30 मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का कार्य कर रहे हैं। विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के अपर सचिव नवीन चंद्र पाठक ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों में मंगलवार तक 70 प्रतिशत कॉपियां जांची जा चुकी हैं। अब पांच दिन और बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं चेक की जानी है।
No comments