निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से दर्दनाक हादसा, चल रहा रेस्क्यू

वाराणसी। वाराणसी में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया, कैंट रेलवे स्टेशन के सामने हुए इस हादसे में 18 लोगों की मौत की खबर है और ये आंकडा़ और बढ़नेका अनुमान है। तमाम लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है। अब तक 18 शवों को बरामद किया जा चुका है। NHAI की क्रेन इस काम में लगीं हैं और वाहनों को हटाने का काम कर रही है। प्रशासन का कहना है कि राहत कार्य पूरी रात चलाया जायेगा।
मलबे से
लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है, इस हादसे
में फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कई गाड़ियां भी दब गईं हैं मौके पर
नेशनल डिज़ास्टर रेस्क्यू फ़ोर्स (NDRF)और सेना भी मौके पर राहत व बचाव कार्य
में लगी है। हादसे में तीन लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। घायलों को
जिला प्रशासन ने बीएचयू ट्रामा सेंटर, कबीरचौरा
मंडलीय चिकित्सालय, दीनदयाल राजकीय जिला चिकित्सालय के साथ साथ सभी निजी अस्पतालों में भर्ती
कराया है, जहां कुछ की हालात गंभीर बनी हुई है। मौके पर
राहत व बचाव कार्य कर रही टीमों ने अभी तक 18 लाशों को
मलबे में से निकला गया है, वहीं दर्जनों घायलों को ट्रामा सेंटर सहित विभिन्न अस्पतालों के लिये भेजा
जा रहा है। वाराणसी की तमाम सामजिक संस्था ने घायलों के लिए रक्तदान का आह्ववान
किया है।
No comments