बैटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न
बलौदाबाजार। जिला स्तरीय बैटमिन्टन चयन का आयोजन 16-17 जून को बलौदाबाजार के इंडोर स्टेडियम मे किया गया जिसमें एकल एवम युगल दोनो मे जिला मे कुल 51 खिलाड़ीयों ने भाग लिया एकल प्रतियोगिता मे बलौदाबाजार के सागर सक्सेना ने हीर्मी के फणीशवर देवागन को दो सीधे सेटो मे परास्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं युगल में पवन साहू व फणीशवर की जोड़ी ने सी बि चौबे व एम के मिश्रा की जोड़ी को तीन सेटो मे हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया खिलाड़ियों को जिला बैटमिन्टन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर उन्होने खिलाड़ियों को इस तरह के प्रतियोगिता मे बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया ।साथ ही कहा की जिले के ग्रामीण खिलाड़ियों को भी इस तरह के आयोजन मे भाग लेना चाहिए ।
... रिपोर्ट- प्रहलाद साहू,बलौदाबाजार छत्तीसगढ़

No comments