Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बादलों के लौटने से टूट रही है किसानों की उम्मीद







बलौदाबाजार। किसान खेतों मे बुवाई कर चुके है लेकिन अब मौसम की बेरुखी ने एक बार किसानों की चिंता बढ़ा दी है । बिलाईगढ़ विकासखंड के अधिकाँश गाँव मे बुवाई हो चुका है लेकिन पानी नही गिरने से धान बीज खरब होने की आशंका है एक तो किसान महँगी धान बीज खरीद कर बुवाई किये है पिछले साल अकाल के कारण किसान भाईयो की कर्ज को चुका नही पाये है ऊपर से फसल के लिये पहले से खाद ले लिये है हालाँकि किसान खेतों मे है और कृषि कार्य जारी है लेकिन अब जो बुवाई नही कर पाएँ है वे एक हफ्ते बाद पिछड़ने की आशंका से चिंतित है वही बोवाई करने वाले बीज के ख़राब होने के डर से परेशान है कुल मिला कर अब बारिश का इंतजार कर रहे है ।
. . पिछले साल बारिश की दगाबाजी के कारण पहले ही कृषक परेशान है सप्ताह के भीतर बारिश नही होने पर किसानों को मजबूरन दुबारा बुवाई करनी पड़ सकती है विदित हो की जून माह के 20 दिन बीत जाने के बाद भी मानसून ने दस्तक नही दी है ।दोपहर मे चिलचिलाती धूप का एहसास होने लगा है आमजन भी गर्मी की वजह से हलकान है ।



.....रिपोर्ट -प्रहलाद साहू, बलौदाबाजार छत्तीसगढ़

No comments