सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर
इस ऑपरेशन में 2
आतंकियों के मारे जाने की खबर है वहीं एक अन्य अब भी छिपा है फिलहाल
मुठभेड़ जारी
डेस्क। आतंकियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में सेना का ऑपरेशन शुरू होने
के बाद मुठभेड़ का सिलसिला भी चालू हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अनंतनाग के
श्रीगुफवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी
जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। अब तक इस ऑपरेशन में 2
आतंकियों के मारे जाने की खबर है वहीं एक अन्य अब भी छिपा है फिलहाल
मुठभेड़ जारी है।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में की घेराबंदी
सुरक्षाबलों
ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर ली है। दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है। बताया
जा रहा है कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने श्रीगुफवाड़ा इलाके
में ये कार्रवाई शुरू की।
पुलवामा में भी सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया
बता
दें कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों ने आतंकियों के
खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलवामा के काचीपोरा
इलाके में आतंकी मौजूदगी के इनपुट्स मिलने के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन
चलाया।
सेना ने मार गिराए जैश के तीन आतंकी
बता
दें कि दो दिन पहले ही पुलवामा जिले में सेना और जैश-ए-मोहम्मद के
आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया जा चुका
है। इन आतंकियों के पास से एके-47 राइफल समेत अन्य सामान बरामद हुए थे।
वहीं ऑपरेशन के दौरान सेना ने उस घर को भी उड़ा दिया था, जिसमें आतंकी छिपे
थे। इसका वीडियो भी सामने आया था।

No comments