पूर्व प्रधान ने पत्नी व मासूम बेटी के साथ सद्भावना एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाकर दी जान
सद्भावना एक्सप्रेस के आगे पति पत्नी ने अपनी मासूम बेटी को साथ छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली
मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह तड़के चंदोसी से मुरादाबाद की ओर जा रही सद्भावना एक्सप्रेस के आगे पति पत्नी ने अपनी मासूम बेटी को साथ छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शवों को उठाने के पश्चात पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कुंदरकी क्षेत्र के ग्राम नगला कमाल निवासी पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह 25 वर्ष अपनी पत्नी रेखा व 5 साल की मासूम बेटी डिंपल के साथ आज सुबह करीब 4:00 बजे रेलवे स्टेशन कुंदरकी पहुंच गए थे। तभी चार बजकर दस मिनट पर चंदौसी की ओर से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस के आगे तीनों ने छलांग लगा दी।
चीख की आवाज सुनकर स्टेशन पर तैनात कर्मचारी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे जाकर देखा तो पति पत्नी व मासूम बेटी के साथ तीनो दम तोड़ चुके थे।जिसके बाद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। मामले की जानकारी पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की जेब में रखे कागज के अनुसार मृतकों की पहचान नगला कमाल निवासी पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी के रुप में हुई।
जिसके बाद जीआरपी ने मामले की सूचना मृतकों के परिवारीजनों को दी। सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि उसके भाई भाभी ने ग्रह कलेश के चलते यह यह आत्मघाती कदम उठाया है परेशान भाई ने अपनी पत्नी मासूम के मासूम बेटी के साथ आत्महत्या कर ली है।

No comments