आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में आग लगने से लाखो का समान जलकर हुआ राख
बैंक में रखा ब्लैंक स्टेशनरी का लाखो का समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
उन्नाव। जनपद के आवास विकास कालोनी स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने के तुरंत बाद तेज लपटे उठने लगी। जिससे बैंक में रखा ब्लैंक स्टेशनरी का लाखो का समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी बैंक में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक शार्टसर्किट होने की वजह से बैंक में आग लग गई। आग लगने से बैंक में अफरा-तफरी मच गई। बैंक के अंदर मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
आग लगने से बैंक में रखा ब्लैंक स्टेशनरी का समान जलकर राख हो गया। जिसकी वजह से बैंक का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

No comments