Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

नगर पालिका व नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा की गई को लेकर कर्मचारियों ने की हड़ताल

मध्यप्रदेश की नगर पालिकाओं एवं नगर निगम के कर्मचारियां के साथ शासन द्वारा किये जा रहे भेदभाव पूर्ण रवैये के विरोध में यह आंदोलन किया गया


सागर। जनपद में नगर पालिका व नगर निगम कर्मचारी संघ के आव्हान पर संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह राजपूत एवं जिला इकाई के अध्यक्ष पं. माधव प्रसाद कटारे के नेतृत्व में नगर निगम के समस्त कर्मचारी आज हड़ताल पर रहे। 

दोपहर बाद उच्च स्तरीय चर्चा के उपरांत कर्मचारियों की मांगों के निराकरण का ठोस आश्वासन मिलने के उपरान्त आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। नगर निगम व नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव राजेश सिंह ने बताया कि संघ द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश की नगर पालिकाओं एवं नगर निगम के कर्मचारियां के साथ शासन द्वारा किये जा रहे भेदभाव पूर्ण रवैये के विरोध में यह आंदोलन किया गया।  

उन्होंने कहा कर्मचारियों को सांतवे वेतनमान का लाभ, नगर पालिका एवं नगर निगमों में रिक्त पदों पर नियुक्तीकरण करने, वर्ष 2016 तक के दैनिक वेतन कर्मचारियों को स्थायीकर्मी बनाये जाने, सामुदायिक संगठकों को नियमित करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर कर्मचारी संघ को हड़ताल पर जाना पड़ा।

सोमवार को पूरे प्रदेश की नगरीय निकायों में कामबंद हड़ताल की गई। दोपहर बाद संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सोलंकी की नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय चर्चा की गई, जिसमें सांतवे वेतनमान का लाभ कर्मचारियों को देने का आदेश जारी करने व अन्य मांगो के संबंध में मंत्री परिषद की बैठक में निर्णय के उपरांत आदेष जारी करने का आश्वासन  दिया गया। 

जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सोलंकी के निर्देशानुसार आंदोलन को स्थगित किया गया। आंदोलन के दौरान वरिष्ठ नेता रामदास वैद्य, भोलाप्रसाद करोसिया, राजेन्द्र सनकत, प्र.कार्यपालन यंत्री राजेन्द्र दुबे, लखनलाल साहू, प्र.सहायक यंत्री संजय तिवारी, राजकुमार साहू, कार्यालय अधीक्षक दामोदर ठाकुर, आर.बी.जोशी, शरद बरसैंया, अरविंद सोनी, संजय सोनी, दिनकर शर्मा, विजया श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, मनोज चौबे, नीरज यादव, प्रहलाद रैकवार, धमेन्द्र बोहरे सहित बडी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।


.... रिपोर्ट - हेमंत आठिया (सागर मध्यप्रदेश)

No comments