भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को दूसरे दिन ही एक पारी और 262 रन के बड़े अंतर से हराया
डेस्क। नईनवेली अफगानिस्तान टीम के लिए उसका ऐतिहासिक टेस्ट मैच बेहद बुरा अनुभव साबित हुआ बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट में वर्ल्ड की नंबर वन भारतीय टीम ने उसे दूसरे दिन ही एक पारी और 262 रन के बड़े अंतर से रौंदकर रख दिया। मैच के पहले दिन अफगानी गेंदबाजों ने भारत के छह विकेट झटकते उसे जिस तरह के संघर्ष का जज्बा दिखाया था। वह उसकी बल्लेबाजी में नदारद रहा। दोनों ही पारियों में उसके बल्लेबाजों ने बुरी तरह निराश किया। शिखर धवन और मुरली विजय के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 474 रन का विशाल स्कोर बनाया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी दूसरे सेशन में 109 रन ही बनाकर ढेर हो गई थी। और टीम को फॉलोआन के लिए मजबूर होना पड़ा था। अफगानिस्तान की दूसरी पारी का हाल अलग नहीं रहा और पूरी टीम 38.4 ओवर में 103 रन बनाकर पेवेलियन में जा बैठी। दूसरी पारी में हशमतउल्ला शाहिदी नाबाद 36 रन ही कुछ संघर्ष करते नजर आए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। उमेश यादव ने तीन और ईशांत शर्मा ने दो विकेट लिए।
इस टेस्ट के जरिये अफगानिस्तान टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला 12वां देश बना है। पारी के अंतर के लिहाज के लिहाज से भारत की यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले भारतीय टीम ने वर्ष 2007 में बांग्लादेश को एक पारी में 239 रन से हराया था। मैच इस कदर एकतरफा रहा कि दो सेशन में ही अफगानिस्तान की दोनों पारियां समाप्त हो गईं। भारतीय गेंदबाजों को जीत के लिए महज 399 गेंदें फेंकनी पड़ी। शिखर धवन को उनकी शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

No comments