68 रूपए के पार हुआ डॉलर पेट्रोल-डीजल समेत कई चीजे हो सकती है महंगी
डेस्क। डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को रुपया एक बार फिर टूटकर 68 के स्तर पर पहुंच गया है। इसमें 40 पैसे की भारी गिरावट दिखी है। फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपया 68.02 के स्तर पर है। इस सप्ताह बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की। जिसके चलते डॉलर में मजबूती दिख रही है।
रुपये के कमजोर होने से तेल कंपनियों के लिए कच्चा तेल आयात करना महंगा साबित होगा। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़नी शुरू हो सकती हैं। पेट्रोल और डीजल के अलावा मोबाइल फोन, टेलीविजन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे आयातित उत्पाद महंगे हो सकते हैं।
हालांकि रुपये में गिरावट का फायदा यह होगा कि भारतीय कंपनियों को निर्यात के बदले बेहतर दाम मिलेंगे। भारत से ज्यादातर इंजीनियरिंग सामानों, जेम्स एंड ज्वैलरी, टेक्सटाइल समेत दर्जनों अन्य उत्पादों का निर्यात होता है।

No comments