Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

आभूषण विक्रेता की गोली मारकर हत्या




दो लाख के गहने व नगदी लूट कर फरार हो गए। जवान बेटे की मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया

डेस्क। इलाहाबाद के मांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ नकाबपोश बदमाशों ने एक आभूषण विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके पास से दो लाख के गहने व नगदी लूट कर फरार हो गए। जवान बेटे की मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक मांडा थाना के गरेथा गांव निवासी सौरभ सोनी (22) पुत्र संतोष सोनी मेजा थानांर्तगत ऊंचडीह बस अड्डा के पास सोनू फोटो स्टूडियो और आभूषण की दुकान चलाता था। जो की रात में आठ बजे रोज की तरह दुकान बंद करके सभी गहने व रुपये बैग में लेकर वापस घर आ रहा था। घर से एक किलोमीटर पहले मांडा थाने के आंधी गांव के पास बराईमाता गांव पहुंचा ही था कि पीछे से मोटर साइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसको ओवरटेक करके रोक लिया।
 
जिसके बाद रुपये और गहने से भरे बैग की छीना झपटी करने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। बदमाश बैग लूटकर मांडा की ओर भाग निकले। मौके पर पहुंचे लोगो ने घायल सौरभ को तत्काल समीप के मेजा रोड स्थित जीवन रक्षा अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस बदमाशों की छानबीन कर रही है।

No comments