Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो युवको की गिरफ़्तारी को लेकर SDM को दिया ज्ञापन

  मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रशासन द्वारा युवको की गिरफ्तारी ना होने पर मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए


निघासन खीरी। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में निघासन कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रशासन द्वारा युवको की गिरफ्तारी ना होने पर मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। 

जिसके बाद काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग निघासन नूरी मस्जिद के सामने एकत्रित हुए और सभी लोगों ने मिलकर निघासन SDM अखिलेश यादव को ज्ञापन देकर अग्रिम कार्रवाई की मांग की। निघासन SDM ने 24 घंटे में कार्रवाई करने के आश्वासन देकर सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को शांत कराया। 

मुस्लिम समुदाय के लोगों  ने कहा अगर 24 घंटे में कोई कार्रवाई न की गई तो सभी  मुस्लिम समुदाय के लोग  धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसमें अगर किसी प्रकार की स्थिति बिगड़ती है तो शासन व प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा। 

इस दौरान बीडीसी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आसिम घोसी व जिला पंचायत सदस्य माजिद अली सहित आफताब, साहिल, असलम खान, रिजवान अंसारी, बब्बू खान, साजिद ,नसीब ,सरवर अली ,शादाब खान, मोहसिन ,अरमान सददाम हुसैन समेत  सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

....रिपोर्ट - सद्दाम हुसैन। (लखीमपुर खीरी)

No comments