केमिकल फैक्ट्री में धमाके के साथ लगी आग, मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया जिसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद फैक्ट्री में तेजी के साथ फ़ैल गई
मेरठ। जनपद के मोहिउद्दीनपुर सोरखा मार्ग पर चल रही सुधा साल्वेंट नाम की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया जिसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के तुरंत बाद फैक्ट्री में तेजी के साथ फ़ैल गई। वहीं फैक्ट्री में लाखों लीटर थिनर भी रखा हुआ है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में केमिकल का ड्रम धमाके के साथ फट गया और फिर आग लग गई। फैक्ट्री में अग्निशमन यंत्रों का कोई भी इंतजाम नहीं था। जिसके चलते आग भयावह हो गई।
इस दौरान आग बुझाने पहुंचे आधा दर्जन दमकल कर्मी भी फैक्ट्री में फंस गए है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है बताया जा रहा है कि अवैध थिनर फैक्ट्री चला रहे मालिक को परतारपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री मालिक एसएम शर्मा परतारपुर डीएन पॉलिटेक्निक में प्रोफेसर है और वह अवैध रूप से थिनर का कारोबार भी करता है उसके पास फैक्ट्री का लाइसेंस भी नहीं है।

No comments