Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

लड़ाकू विमान सुखोई हुआ क्रैश




आज सुबह लड़ाकू विमान सुखोई  30- MKI  क्रैश हो गया। हादसे के दौरान विमान में दो पायलट सवार थे जो पैराशूट की मदद से कूदने में कामयाब हो गए

डेस्क। महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह लड़ाकू विमान सुखोई  30- MKI  क्रैश हो गया। हादसे के दौरान विमान में दो पायलट सवार थे जो पैराशूट की मदद से कूदने में कामयाब हो गए।

जानकारी के मुताबिक फाइटर प्लेन टेस्ट पर था जिस दौरान यह हादसा हुआ। नासिक के ओझर के पास एयरफोर्स का प्रेक्टिस बेस है जहां उड़ान के दौरान ही विमान क्रैश हो गया। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड के केदारनाथ में एक मिग-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था हालांकि इसमें सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए। ये हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ था।

No comments