होटल विराट में आग लगने से पांच लोगों की मौत, कई अन्य घायल
लखनऊ के चारबाग स्थित होटल विराट में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग स्थित होटल विराट में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस होटल में राहत बचाव कार्य चला रही है। होटल पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
बतादे कि लखनऊ स्थित चारबाग होटल विराट के किचन में आज सुबह कुकिंग गैस सिलेंडर के लीकेज हो जाने के कारण आग लग गई, आग बहुत तेजी से फैलती चली गई जिसकी चपेट में आने से पांच लोगो की बुरी तरह जलकर मौत हो गई। और कई अन्य लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस व फायरब्रिगेड ने राहत बचाव कार्य जारी किया है।
इस होटल में काफी संख्या में पर्यटक ठहरते हैं बताया जा
रहा है आग काफी सुबह के समय लगी थी इस दौरान सभी लोग सो रहे थे। जिसकी
वजह से वहा मौजूद लोगों को जल्दी से भागना भी काफी मुश्किल रहा होगा । आग काफी तेजी से पूरे
होटल में फैल गई थी।

No comments