अपराधी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

पलिया खीरी। काफी समय से फरार चल रहे खूंखार अपराधी अम्बर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अम्बर पुत्र भल्ला पिपरिया झाऊ गांव थाना भीरा कामूल का रहने वाला है। जिस पर कई संगीन धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस काफी दिनों से अम्बर की तलाश कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज बिजुआ सुनीत कुमार ने अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच कर अम्बर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
....रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)
No comments