सामूहिक योग प्रदर्शन के जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शुरू
अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज सामूहिक योग प्रदर्शन का जिलास्तरीय कार्यक्रम सागर जनपद के पीटीसी मैदान में शुरू किया गया
सागर। चौथे अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज सामूहिक योग प्रदर्शन का
जिलास्तरीय कार्यक्रम सागर जनपद के पीटीसी मैदान में शुरू किया गया। इस दौरान
केन्द्रीय महिला व बाल विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के राज्यमंत्री
डा. वीरेन्द्र कुमार तथा प्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह,
योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान सागर के संचालक व राज्य सरकार के योग
पुरस्कार स्वामी विवेकानंद, योग सम्मान के लिए चयनित योगाचार्य विष्णु आर्य, कमिश्नर मनोहर दुबे तथा कलेक्टर आलोक सिंह समेत सैकड़ो लोग मौके पर मौजूद रहे।
...रिपोर्ट -हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments