डी एड़/बीएड संघ ने शुरू किया हड़ताल ।
बलौदाबाजार - डी एड़ /बीएड़ संघ ने रायपुर के भाठागाँव मे हड़ताल शुरू किया शासन से माँग है की राज्य मे पचास हजार से भी ज्यादा । शिक्षकों की पोस्ट खाली है उसके बाद भी शासन रिक्त पदों की भर्ती नही ले रहा है प्रदेश मे डी एड़ /बीएड डिप्लोमा धारक बेरोजगार घूम रहे है इतना खर्च कर के पढ़ाई किये है उसके बाद भी कही नौकरी नही मिल रहा है निजी स्कूल मे जाब करने से मानदेय बहूत कम दिया जाता है जबकि निजी स्कूल को जब शासन मान्यता प्रदान करती है तो निजी स्कूल के विधान मे लिखा रहता है की निजी स्कूल मे डिएड /बीएड प्रशिक्षित टीचर को उसके योग्यता के अनुसार मानदेय दिया जायेगा लेकिन इसका पालन कोई निजी स्कूल नही कर रहा है जिस समय नवीनीकरण का समय आता है तो निजी स्कूल मानदेय के सम्बन्ध मे जिला शिक्षा अधिकारी को सही जानकारी नही देता है बिना निरीक्षण के निजी स्कूल को मान्यता प्रदान कर दिया जाता है खास कर कम मानदेय ग्रामीण आँचल के शिशु मन्दिर मे दिया जाता है ।
....रिपोर्ट -प्रहलाद साहू बलौदाबाजार छ ग

No comments