भूख हड़ताल में शामिल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत खराब
डेस्क।राजधानी दिल्ली में एलजी अनिल बैजल के आवास पर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भूख हड़ताल में शामिल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत खराब हो गई। भूख हड़ताल के बाद मंत्री सत्येंद्र जैन की रविवार को देर रात अचानक तबियत बिगड़ने के चलते उन्हें रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ने की जानकारी खुद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की तबियत बिगड़ी
Reviewed by Yogendra Kumar
on
June 18, 2018
Rating: 5
No comments