चौरसिया महासभा ने पान किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील दिवस में दिया ज्ञापन
.....रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया एडवोकेट
पुरवा/उन्नाव। पान किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को चौरसिया महासभा के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन सी०डी०ओ० को दिया। पान की खेती के लिए सिंचाई के साधन की व्यवस्था हेतु यह ज्ञापन सौंपा गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान चौरसिया महासभा उ०प्र० के जिला प्रभारी अजय चौरसिया व जिलाध्यक्ष शिवम चौरसिया के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के सभी गॉवो के पान किसानों की समस्याएं उठाई। पान खेती के लिए सिंचाई की सबसे ज्यादा आवश्यकता पड़ती है। नहरों व तालाबों में पानी का अभाव होने से पान किसान अपनी खेती समुचित ढंग से नहीं कर पा रहा है। इस समस्या के कारण पान कृषक अपने मूल धन्धे से विरत हो रहे हैं। क्योंकि इस व्यवसाय में बहुत अधिक लागत आती है किन्तु फसल का उचित दाम नहीं मिलता है।
ऐसी परिस्थिति में पान किसान परिवार का भरण पोषण करने में असमर्थ हुआ जा रहा है। क्षेत्र के कई गावों जैसे दऊं, दरसवा, असावर, जोरावरगंज, दरेहटा, कटरा, हिलौली, तारागढी, बनिगॉव, गोसाईं खेड़ा आदि के पान किसान पानी की गम्भीर समस्या से जूझ रहे हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए चौरसिया महासभा के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह को सौपकर शासन द्वारा ट्यूबबेल लगवाने की मांग रखी। सीडीओ ने समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अजय चौरसिया, शिवम चौरसिया, रत्नम चौरसिया, संजय चौरसिया, कुलदीप चौरसिया, अशोक चौरसिया, प्रेम चन्द्र चौरसिया समेत दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments