कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे की गई जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक
डीएलसीसी की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर आलोक कुमार ने जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे किया
कलेक्टर आलोक कुमार ने जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे किया
सागर। जनपद में कलेक्टर आलोक कुमार ने जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे किया। इस दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि व अनुपालन कार्यवाही पर चर्चा, मार्च 2017-2018 की साख जमा अनुपात समीक्षा, किसानों की आय दोगुनी करने के संबंध में, सीएम हेल्पलाईन के निराकरणों के संबंध में, आधार सीडिंग की समीक्षा, अटल पेंशन योजना, आरसेटी, एफएलसीसी की समीक्षा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, स्वरोजगार योजना एवं आर्थिक कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं ग्राम बरोदिया कलॉ तहसील मालथौन में बैंक शाखा खोलने के संबंध में समीक्षा की गई।
जिसके बाद कलेक्टर आलोक सिंह ने कहा जिन बैंकों का साख जमा अनुपात 40 प्रतिशत से कम है उनकी मासिक मॉनीटरिंग की जरूरत है। साथ ही महीने के दूसरे सप्ताह के टीएल में बैंकर्स के साथ मीटिंग आयोजित की जायेगी। कलेक्टर ने 04 अगस्त को प्रदेश में एक साथ आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वरोजगार सम्मेलन की जानकारी देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग सारे प्रकरण बैंक से सेंक्षन करवाकर बनाकर रखें। साथ ही जिन बैंको के द्वारा प्रकरण तैयार हैं लेकिन सेंक्षन नहीं है उनको जल्दी से तैयार करने के निर्देष दिये। जिससे बैंकों को दिये गये लक्ष्य समय के पूर्व पूर्ण हो जायें। कलेक्टर आलोक सिंह ने निर्देश देते हुये कहा कि बैंक उनको प्रदत्त लक्ष्य के अनुरूप प्रकरण तैयार करा कर पुराने केस बैंकर्स को वापस कर नये प्रकरण तैयारकर लगाये।
इस दौरान डीआईसी अधिकारी ए.के मंसूरी ने बताया कि कुछ विभाग आवेदन ऑनलाईन एवं ऑफलाईन भेजते हैं। जिससे संबंधित बैंक को लॉग-इन करने में दिक्कत आ रही है वे एमपीऑनलाईन प्रोजेक्ट कॉर्डीनेटर आयुष तिवारी से फ़ोन पर सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही बैंक का आईएफसी कोड ही लॉग-इन एवं पासवर्ड होता है। इसके बाद बैंकर्स पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया संपादित कर सकते है। बैठक में सदस्यों द्वारा बताया गया कि पिछले दो वर्षों से विजया बैंक एवं यूको बैंक द्वारा हितग्राहियों को ऋण वितरण का एक भी प्रकरण नहीं बनाया गया है। इस पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस बैठक के दौरान नगर निगम कमिश्नर अनुराग वर्मा, जिला पंचायत सीईओ चन्द्रषेखर शुक्ला, अग्रणी जिला प्रबंधक, धनंजय शर्मा, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि पालीवाल समेत कई बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
.... रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments