Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

मृत व्यक्ति को भ्रमण कराती रही रोडवेज






...रिपोर्ट-रत्नम चौरसिया
पुरवा/उन्नाव। पुरवा मौरावा  लखनऊ  चारबाग  को चलने वाली उप नगरीय बस में आज सुबह एक अधेड़ की मौत हो गई ।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह पुरवा मौरावा से चलने वाली उप नगरीय बस सेवा   में  वीरेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र राम सजीवन  उम्र लगभग 54  निवासी नगराम जिला लखनऊ ने मोहनलाल गंज से चारबाग लखनऊ के लिए बस का टिकट लेकर चढा ,और अधेड़ की बस में ही मौत हो गई।  बताया जाता है कि, अपनी किडनी की दवाई लेने के लिये मेडिकल कालेज लखनऊ  जा रहा था। गौरतलब है कि रोडवेज बस के परिचालन की लापरवाही के चलते मृतक का शव  चारबाग लखनऊ से पुरवा मौरावा बस अड्डे पर रुकने पर जब कुछ यात्री बस पर चढे । तभी एक यात्री की नजर सबसे पिछली सीट के नीचे पडे अधेड़ पर गई तो देख कर उसने जब चालक व परिचालन को बताया   कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में  पड़ा है  । सुनते ही दोनों के हाथ पैर कांप गये । इसके बाद   बस स्टाप पर  कार्यरत कर्मचारी बदरे आलम ने मौरावा पुलिस को जानकारी  दिया  पुलिस ने चालक व परिचालक  से पूछताछ  कर शव को रोड वेज बस में ही लेकर नजदीक स्वास्थ्य केंद्र मौरावा ले गई जहां पर  डा. सौरभ सोनकर ने अधेड़ का शरीरिक परीक्षण करने केबाद मृत घोषित कर दिया । और मृतक की पुलिस ने जब तलाशी ले पर मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन तथा मोहनलाल गंज से चारबाग लखनऊ का टिकट मिला वही मृतक की तलाशी के दौरान 7140 रूपये नगद तथा अन्य आवश्यक कागजात मिले ।वही करीब लगभग दो घंटे तक शव रोडवेज बस पर पडा रहा । जब पुलिस द्वारा परिजनों को उसके प्राप्त मोबाइल से सूचना दी। परिजनों के पहुचने पर शव को बस से उतरवाकर  पुलिस ने विधिक  कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम के लिये  भेजा ।

No comments