शव चौराहे पर रखकर, परिजनों ने लगाया जाम
टीकमगढ़। जनपद के पृथ्वीपुर में आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर भारी हंगामा किया दरअसल मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है करीम खान के बेटे सैफअली खान ने लगभग 2 महीने पूर्व विन्दपुरा निवासी मनीराम कुशवाहा की बेटी से प्रेम विवाह कर कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिससे पिता नाखुश था और वह लगातार विरोध कर रहा था शादी को लेकर काफी परेशान था मनीराम कुशवाहा जिसके चलते आज सुबह पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पेड़ से झूलते हुए शव को देख कर मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा कर दिया उनका आरोप था कि मनीराम ने आत्महत्या नहीं की उसके शव को मार कर फांसी पर लटकाया गया मनीराम के बेटे की माने तो सैफ ने उनकी बहन से जबरजस्ती शादी की है। आज सुबह मनीराम के परिजनों ने मनीराम के शव को पृथ्वीपुर फुब्बारा चौराहा पर रखकर जाम लगा दिया उनकी मांग है कि सैफ के ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाए आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, भीड़ ने सब इंस्पेक्टर नाथूराम कोल के साथ मारपीट की। वही जिला कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल व sp प्रतीक कुमार ने लोगों को समझाया, भारी पुलिस बल कि तैनाती के साथ फिलहाल स्थिति नियंत्रित में है।
.... रिपोर्ट- खूबचंद राजपूत, टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

No comments