Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पत्रकारों का विरोध प्रदर्शन जारी



हवन करते पत्रकार


....रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया
पुरवा/उन्नाव। जनता को आइना दिखाने वाला देश का चौथा स्तम्भ अब सुरक्षित नही है। लगातार हो रहे  हमले से  पत्रकारों में रोष व्याप्त है।  पर देश का चौथा स्तम्भ जो निष्पक्ष, निडर, निर्भीक , निस्वार्थ होकर समाज के सम्मुख सत्यता  रखता है। उसके परिणाम स्वरूप पत्रकारों को अपनी जान से हांथ धोना पड़ता है जिससे चौथे स्तम्भ पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है ।
              सनद रहे कि दो दिन पूर्व जम्मू-कश्मीर के पत्रकार की हत्या कर दी गई व औरैया में दो पत्रकारो के साथ मारपीट की गई और वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल धराशाई हो गई। जिसके कारण पत्रकारों पर हमले आए दिन बढ़ रहे है और वर्तमान सरकार की सद्बुद्धि के लिए एक हवन का आयोजन पुरवा तहसील के पत्रकारों ने मौरावां मोतेश्वर मन्दिर में किया, जिसमें ईश्वर से कामना की गई कि ईश्वर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करते हुए पत्रकारो के ऊपर हो रहे हमले को जल्द से जल्द खुलासा करते हुए पत्रकारो को  सुरक्षा प्रदान करे। इस बीच मुख्यरूप से उपस्थित पत्रकार शशिकांत शुक्ला, छेदी मिश्रा , नीरज सोनी, राम राज सिंह, राम बाबू, राजेश चौधरी, रत्नम चौरसिया, शिवम शुक्ला, अमित आर्या, पथिक पाण्डेय आदि पत्रकारों के अलावा अमर नाथ लोधी व राजू चौरसिया आदि लोग उपस्थित थे।

No comments