Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

हिन्दू-मुस्लिम सभी मिलकर ईद की खुशियाँ मनाते है- अन्नू टंडन





उन्नाव। पूर्व सांसद अन्नू टण्डन द्वारा अपने आवास पर परम्परागत रुप से मनाये जाने वाले ईद मिलन समारोह का आयोजन कर उन्नाव में गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाकर समाज में आपसी भाईचार और सौहार्दपूर्ण वातावरण की संरचना में एक कदम और बढ़ाया।
पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने जिले के कोन-कोने से आये भारी संख्या में पुरुषों व महिलायों को बधाई देते हुये कहा कि यह त्योहार एक माह के पाक रमजान की इबादत के बाद ईद की खुशियों का मौका आता है जिसमें हिन्दुस्तानी तहजीब के मुताबिक हिन्दू मुस्लिम सभी मिलकर ईद की खुशियाँ मनाते है।
उन्होंने कहा कि ऐसे ऐखलाक से ही हमारी एकता कायम है क्योंकि हम सभी चाहे हिन्दू हो या मुसलमान सभी लोग एक दूसरे के साथ हर सुख-दुःख में खड़े होकर भाईचारे का पैगाम देते है। यहीं हमारे उन्नाव की पहचान है और इस पहचान व तहजीब को भविष्य में भी रखूँगी।
पूर्व सांसद ने ईद मिलन में जिले के विभिन्न मस्जिदों के पेश इमामों को अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान करते हुये देश व प्रदेश के अमन और चैन की दुआ मांगी।
पूर्व सांसद के आवास पर ईद मिलने वालों में भारी संख्या में महिलायें थी इसके साथ ही राजनीति से ऊपर उठकर भी कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के अलावा भारी संख्या में शिक्षक, पत्रकार, अधिवक्ता आदि के अलावा मुख्य रूप काँग्रेस जिलाध्यक्ष डा0 सूर्य नारायण यादव, प्रदेश महासचिव वीर प्रताप सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक धानविक, पीसीसी तुफैल खान, कमल तिवारी, बी0डी0 कठेरिया, अंकित परिहार, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, नईमुद्दीन अंसारी चेयरमैन, वारिश खान, चाँद अली, शबा अहमद, मंजू भारती, शबनम बानों, बार एसोसिएशन  पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्रा, सतीश दुबे, व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष रजनीकान्त श्रीवास्तव,  अबरार हुसैन, सरवर हुसैन, डा0 शब्बीर, राम करन यादव, जंग बहादुर सिंह, बृजपाल यादव, डा0 सुरेश, बद्री प्रसाद रावत, खलीक प्रधान, मो0 सलीम, विजय शंकर त्रिपाठी, अजीत किशोर श्रीवास्तव, डा0 नेहा पाण्डेय, कृपाशंकर बाजपेई, मो0 असलम पूर्व चेयरमैन न्योतनी, मो0 खालिक चेयरमैन मोहान, गंगा बक्श सिंह, जय शंकर सिंह, राज कुमार लोधी, अजीत पाल सिंह, जरनैल सिंह, मनोज तिवारी, अरुणेन्द्र यादव, गुरुवीर सिंह, मनोहर सिंह, लाला सिंह, पुत्ती सिंह, शिवनन्दन सिंह, जियाउद्दीन, अवधेश मिश्रा, तसव्वर, रघुवीर यादव, दिलीप कुमार, कय्यूम खान, धुत्तन सिंह, सचिन शुक्ला, विनोद पण्डित, एहतशाम .आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments